मौत को संदिग्ध बता पीहर वालों ने रुकवाया महिला का अंतिम संस्कार
राजसमंद| मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांकरोली निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत होने पर पीहर पक्ष ने श्मशान पहुंच शव का दाह संस्कार रुकवाया। एमपी पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि कांकरोली हाउसिंग बोर्ड हाल पारवा वागल उज्जैन एमपी निवासी कीर्ति (27) प|ी विकास कसेरा की संदिग्ध मौत होने पर उज्जैन में दाह संस्कार किया जा रहा था। तभी पीहर पक्ष को पता चलने पर कांकरोली से कीर्ति के पिता महेश कंसारा परिजनों सहित मौके पर पहुंचे और दाह संस्कार रुकवा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। कीर्ति के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या की आंशका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।