- Hindi News
- National
- ब्यूटी पार्लर का 112 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने पर 52 युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे
ब्यूटी पार्लर का 112 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने पर 52 युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे
राजसमंद| राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से संचालित स्किल राजस्थान योजना के तहत युवाओं के लिए नियमित कौशल प्रशिक्षण के तहत ब्यूटी पार्लर का 112 दिनों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 52 युवाओं को अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिटी स्टेशन रोड पर जेके सर्कल के पास दाढ़ीवाला स्पा सेलून एन इंस्टीट्यूट सेंटर की मैनेजर टीना सेन ने बताया कि गरीब शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों ने महज 112 दिनों में ब्यूटी कल्चर का यह निशुल्क प्रशिक्षण लिया। इनमें 52 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में आरएसएलडीसी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भगवतीलाल जोशी, लादूलाल जाट, आरआरएलपी के डीपीएम तेजसिंह, आरआरएलपी के जिला प्रबंधक शिवप्रकाश भाटी, आरआरएलपी के स्किल मैनेजर श्यामलाल शर्मा, दाढ़ी वाला स्पा सेलून एन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और स्किल राजस्थान योजना के तहत ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने वाले राजेश दाढ़ीवाला, सेंटर मैनेजर टीना सेन, दिनक सेन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 52 युवक और युवतियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।