पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर आज होगा 93 तपस्वियों का पारणा, कई राज्यों से पहुंचे श्रावक श्राविकाएं

अक्षय तृतीया पर आज होगा 93 तपस्वियों का पारणा, कई राज्यों से पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को होने वाले पारणा महोत्सव होगा। समारोह शहर के विद्यानिकेतन स्कूल परिसर में मनाया जाएगा। पारणा महोत्सव में मुनियों का सानिध्य मिलेगा। जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 93 तपस्वियों का पारणा महोत्सव हो रहा है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अक्षय तृतीया पर पारणा महोत्सव करवा रहा है। महोत्सव में श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि मारासा, मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदन मुनि मारासा, युवा मनीषी सेवा र| कोमल मुनि, संभव मुनि, साध्वी राजमती, उप प्रवर्तिनी साध्वी विजयप्रभा, विद्या श्रीजी, वरिष्ठ उप प्रवर्तिनी महासती रवि रश्मि, राकेश रश्मि, निधि रश्मि, मृगांक रश्मि आदि ठाणा 11 के आदि के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में बुधवार को मुख्य समारोह सुबह नौ बजे मंगलाचरण व ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। 10 बजे प्रवचन, 11 बजे 93 तपस्वियों का सामूहिक पारणा होगा। इस कार्यक्रम के लिए 50 हजार स्क्वायर फीट में विशाल डोम बनाया गया। जिसमें देश प्रदेश से दस हजार से भी अधिक श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।

महोत्सव में ये होंगे अतिथि

समारोह की अध्यक्षता मनोज कुमार करेंगे। पिन्टू कुमार, कर्नाटक विधानपरिषद सदस्य व भाजपा कर्नाटक के कोषाध्यक्ष लेहरसिंह सिरोया, डूंगरपुर सेशन न्यायाधीश प्रकाशचंद पगारिया, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सभापति सुरेश पालीवाल बतौर अतिथि शामिल होंगे। इसके साथ ही देश-प्रदेश से नामी हस्तियां भी भाग लेगी। समाजर| इंदरमल रोशनलाल पगारिया, एकलिंग लाल, सुंदरलाल, अंबागुरु शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेश लोढ़ा, राजस्थान जैन कांफ्रेंस अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, किशनलाल परमार, मेवाड़ संघ चौथमल सांखला, रोशनलाल बड़ाला, चतर लाल लोढ़ा, हुक्मीचंद कोठारी, दिलीप नाबेडा, मनोहरलाल लोढ़ा, इंदरमल बड़ाला, मोतीलाल कोठारी, प्रकाश सांखला, विजय सिंह लोढ़ा, पारसमल बापना, अशोक मेहता, नितिन सेठिया, महेंद्र चोरड़िया आदि प्रमुख होंगे।

त्रिशला मां थारो लाल कठे, वो वर्धमान महावीर कठे..

भजन संध्या में झूमे श्रावक-श्राविका, देर रात तक भजन संध्या का समा बांधा

राजसमंद | जैन श्रावक संघ की ओर से अक्षय तृतीय पर पारणा महोत्सव लेकर मंगलवार शाम को भव्य भजन संध्या हुई। भजन संध्या में जैन धर्म पर आधारित भजन गाकर समा बांध दिया। भजन में धामला गांव की बेटी व कांकरोली निवासी विद्या बापना और उनकी 13 साल की बेटी वृंदा बापना ने एक से बढ़कर एक भजन पेश करके समा बांधा। भजन गायिका विद्या बापना ने संध्या की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ की गई। इसके बाद गणपति वंदना गजानंद आओ गजानंद महाराज..., व गुरुदेव का भजन गुरू तुम्हारे प्यार में जीना सीखा दिया..., सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में है, गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों...आदि से की गई। पारणा महोत्सव मुख्य कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मुख्य भजन वर्षीतप पारणा का उत्सव मंगल महोत्सव आओ रंग भरे..., वहीं थामला गांव में जनम लियो, वो छोटा कद रो संत कठे म्हारो गुरुवर अंबालाल कठे.., नाकोड़ा भैरूजी का भजन भैरूजी है, उपकारी देव शिरोमणि देव करुणाधारी जी.., गुरूदेव सौभाग्य मुनि कुमुद का लिखा हुआ भजन नमो-नमो अर्हम मंगल विधाता नमो-नमो अर्हम सकल सौख्यदाता..., गाकर खूब तालिया बजवाई। इसके साथ ही वृंदा बापना ने टूटी नैया तेज है, धार मुश्किल में है संसार फिर आ जाओ महावीर..., गाकर श्रोताओं को खूब सराहा गया। भक्ति की है रात अम्बेश आज थाने आणो है...., महावीर स्वामी का भजन त्रिशला मां थारो लाल कठे, वो वर्धमान महावीर कठे..आदि भजन पेश करके देर रात तक समा बांध दिया।

राजसमंद . भजन संध्या में मौजूद श्रोता, प्रस्तुति देती कलाकार।

खबरें और भी हैं...