अक्षय तृतीया : दूल्हे मामा के साथ घोड़े पर बैठने की तैयारी....
राजसमंद . अक्षय तृतीया पर इस बार बड़ी मात्रा में सावे है। बाजार में खरीदारी करने वालों की धूम रही। बाजार में एक दुकान पर एक बहन अपने भाई के लिए साफा पसंद कर रही थी। मामा के सिर पर साफा पहने देखकर भान्जा भी साफा पहनने की जिद करने लगा। इस पर मां एक छोटा साफा अपने बच्चे के सिर पहनाकर देखती हुई।