पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारियों को बंधक बनाने के आरोपियों को न्यायालय नेे तीन दिन रिमांड पर भेजा

व्यापारियों को बंधक बनाने के आरोपियों को न्यायालय नेे तीन दिन रिमांड पर भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरात के व्यापारियों का अपहरण कर लाखों की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को यूपी और राजसमंद पुलिस ने कार्रवाई कर हाउसिंग बोर्ड से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने गुजरात के तीन व्यापारियों को भी बदमाशों से मुक्त करवाया। कीमती हीरा और जादुई चश्मा बेचने का झांसा देकर बदमाशों ने व्यापारियों का अपहरण किया था। कांकरोली थानाधिकारी गोविंदसिंह ने बताया कि गटड़ा स्वामीना , जिला गोराट भावनगर गुजरात निवासी रामजीभाई उर्फ धीकभाई उर्फ जाड़ा भाई (32) पुत्र जीन्नाभाई कोली पटेल, गटड़ा स्वामीना सिपाही सोसायटी कच्ची बस्ती नदी के किनारे पुराने बस स्टैंड के पास गोराट भावनगर गुजरात निवासी आरिफ (29) पुत्र इकबालभाई गाछी मुसलमान, जैतपुर राजकोट गुजरात निवासी दिलीप (45) पुत्र मालदेव अहीर, केवलपुर बहराईच उत्तर प्रदेश निवासी भानुप्रतापसिंह (47) पुत्र मनोहरसिंह चौधरी राजपूत और योगीनगर अमरनगर रोड डोबरीयावाड़ी जैतपुर राजकोट गुजरात निवासी भावेश (38) पुत्र मनु गिन्नियां पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हमसलाह धोखाधड़ी कर बंधक बनाकर जान से मार डालने का भय दिखाकर भारी रकम वसूलने करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया। पांच आरोपियों ने तीन व्यापारी कच्छ निवासी प्रोपर्टी डीलर विनोद (39) पुत्र रमेशभाई चूडासमर मोची, इसके पार्टनर बड़ौदा (गुजरात) के इरफान (40) पुत्र तैयब कौची और भावनगर के मिस्त्री सरफराज (34) पुत्र इंतजाब खान को बंधक बनाकर रखा था।

खबरें और भी हैं...