पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री करधर दरबार के नवनिर्मित शिखर मंदिर पर ध्वजा, कलश स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 अप्रैल से, तैयारियां जोरों पर

श्री करधर दरबार के नवनिर्मित शिखर मंदिर पर ध्वजा, कलश स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 28 अप्रैल से, तैयारियां जोरों पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| खमनाेर के पास बड़ा भाणुजा में स्थित श्री करधर बावजी दरबार में नवनिर्मित शिखर मंदिर पर ध्वजा, कलश स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 28 अप्रैल से शुरू होगा। पांच दिवसीय महोत्सव के तहत रोज धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आखिरी दिन मंदिर शिखर पर कलश और ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसको लेकर आयाेजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों के अलावा अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत, वापी, वलसाड, मुंबई, बैंगलुरू, चेन्नई सहित कई महानगरों में प्रवासरत क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आएंगे।

खबरें और भी हैं...