- Hindi News
- National
- उदयपुर व राजसमंद के सीमावर्ती क्षेत्र चित्ताैड़गढ़ के दो और भीलवाड़ा के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया अंतिम चरण में
उदयपुर व राजसमंद के सीमावर्ती क्षेत्र चित्ताैड़गढ़ के दो और भीलवाड़ा के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया अंतिम चरण में
मेवाड़ में निकलेगा तांबा, 11.79 मि. टन के ब्लॉक की नीलामी जल्द
संभाग के पहले तांबा भंडार, खेतड़ी के बाद दूसरे नंबर पर
उदयपुर संभाग में अब तक लेड जिंक और सिल्वर के साथ-साथ लाइम स्टोन, क्वार्ट्ज फेल्सपार, सोप स्टोन, रेड ऑकर, चुनाई पत्थर आदि खनिजों की बहुतायत रही है। चित्तौड़गढ़ जिले के इन दोनों ब्लॉक में मिले तांबा भंडार उदयपुर संभाग के संभवतया पहले तांबे के भंडार हैं। वहीं माना जा रहा है कि खेतड़ी के बाद प्रदेश में ये दूसरे बड़े तांबा उत्पादक ब्लॉक साबित होंगे। क्षेत्र के लिए ये एक अच्छी खबर है। इन ब्लॉक में इनका खनन शुरू होने के बाद क्षेत्र के और समृद्ध होने की उम्मीद है।