चामुंडा माता मंदिर से 7 किलो चांदी चोरी
राजसमंद | डिप्टी खेड़ा में चामुंडा माता मंदिर से रविवार को दिन में 7 किलो चांदी चोरी हो गई। घटना के समय पुजारी सहित सभी ग्रामीण चावंड माता मंदिर से गाजर माता मंदिर गए थे। पुजारी ने बताया कि रविवार के चलते चावंड माता का विशेष शृंगार कराया गया था। इसके बाद चामुंडा माता मंदिर से कुछ दूरी स्थित पहाड़ी पर गाजर माता मंदिर गए थे। मंदिर वापस लौटे तो चामुंडा माता के सारे आभूषण गायब थे। तलाश के बाद आभूषणों नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है।