द्वारकाधीश मंदिर तक शुरू हुआ सड़क पुन: निर्माण का काम
राजसमंद | नगर परिषद की ओर से मुखर्जी चौराहा एवं मुख्य चौपाटी से रेती मोहल्ला होते हुए द्वारकाधीश मंदिर तक डामरीकृत सड़क पुनर्निर्माण कार्य रविवार को शुरू हुआ। मंदिर तक जाने वाले उक्त सड़क मार्गों का नवीनीकरण होने से शहरवासियों सहित यहां आने वाले दर्शनार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। सभापति सुरेश पालीवाल ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार से निर्माण कार्य शुरू किया। काम शुरू कराने के तत्काल बाद ही सभापति ने परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। दो घंटे तक मौके पर मौजूद रहकर कार्य को सुचारू कराया। इस दौरान पार्षद कुशलेंद्र दाधीच व हेमंत गुर्जर मौजूद थे।