- Hindi News
- National
- अफराजुल हत्याकांड के आरोपी शंभूलाल को चुनाव लड़ाने लखनऊ के क्षेत्रीय दल ने रखा प्रस्ताव
अफराजुल हत्याकांड के आरोपी शंभूलाल को चुनाव लड़ाने लखनऊ के क्षेत्रीय दल ने रखा प्रस्ताव
राजसमंद | उत्तर राज्य नवनिर्माण सेना लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने रविवार दोपहर अफराजुल हत्याकांड के आरोपी शंभूलाल रेगर के परिवार से मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों में उसे दूदू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। सेना के बैनर तले चुनाव लड़ने पर सारा खर्च उठाने सहित धर्म संसद बुलाने की बात भी कही। अमित जानी ने बताया कि परिवार व शंभू की रजामंदी के बाद चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बड़े से बड़े वकील से केस की पैरवी करवाने का प्रस्ताव रखा। फूलनदेवी, पप्पू यादव जैसे लोग चुनाव लड़ सकते तो शंभू क्यों नहीं लड़ सकता।
राजसमंद . अमित जानी राजसमंद पहुंचे।