पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर सावों की धूम से बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ी

अक्षय तृतीया पर सावों की धूम से बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद। अक्षय तृतीया के अबूझ सावों पर होने वाली शादियों की तैयारियों की रौनक बाजारों में नजर आने लगी है। रविवार को बाजारों में दिनभर भीड़ लगी रही। इस दिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में शादी समारोह होंगे। अक्षय तृतीया पर होने वाले शादियों के लिए शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों के साथ बर्तन, ज्वैलर्स आदि के यहां भी भीड़ लग रही है। वहीं शादी में कई प्रकार की रस्म के लिए सामग्री खरीदी जा रही हे। पैकिंग सामग्री, महिला संगीत में बांटने वाली सामग्री, दूल्हे को उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं दुल्हनों को संवरने के लिए अभी से ब्यूटी पार्लर बुक हो गए। जहां अक्षय तृतीया के बहुत ही कम दिन शेष बचे है।

खबरें और भी हैं...