राजसमंद में रात 9 बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
राजसमंद| दिनभर तेज गर्मी के बाद रात 9 बजे अचानक तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत महसूस हुई। तेज हवा के साथ शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। ऐसे में किसानों की खेतों में फसल कटी हुई है, इनकी चिंता बढ़ गई। कई किसान रात-रात ही अपनी कटी फसल को बचाने के लिए जुट गए।