- Hindi News
- National
- हिन्दुस्तान जिंक ने 504 खुशी केंद्रों के 10 हजार 330 बच्चों को ड्रेसें बांटी
हिन्दुस्तान जिंक ने 504 खुशी केंद्रों के 10 हजार 330 बच्चों को ड्रेसें बांटी
राजसमंद| हिन्दुस्तान जिंक के खुशी कार्यक्रम ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सांसद हरिओम सिंह के आतिथ्य में 504 आंगनवाड़ी केंद्रों के 10 हजार 330 छात्रों को यूनिफार्म बांटी गई। कार्यक्रम में सांसद राठौड़ ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के हर पहलू को छूकर इन्हें आधुनिक स्वरूप देकर नंद घरों का निर्माण करने और बच्चों के बचपन में खुशी देने का सराहनीय कार्य किया है। हिन्दुस्तान जिंक खुशी बांटिए कार्यक्रम में खुशी परियोजना के तहत 3 हजार 89 आंगनवाड़ी खुशी केंद्रों के 64 हजार बच्चों को यूनिफार्म देगा। ब्लॉक स्तर पर आगामी 3 माह में सभी बच्चों को कपड़े एवं सेंडल वितरित करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद हरिओम सिंह, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग इंद्रा राम मेघवंशी, दरीबा स्मेल्टर के महाप्रबंधक प्रशासन कर्नल केजीके चौधरी, जतन संस्थान के कैलाश बृजवासी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान न्यायाधीश नरेंद्रकुमार, सीएसआर विभाग के एसएन टेलर, जतन के राजेंद्र पहाड़िया, जिला महिला बाल एवं विकास विभाग के अधिकारी और 100 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।