पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केलवाड़ा सीएचसी में डेढ़ साल से रेडियोग्राफर का पद खाली, बाहर से एक्स रे करवा रहे मरीज

केलवाड़ा सीएचसी में डेढ़ साल से रेडियोग्राफर का पद खाली, बाहर से एक्स-रे करवा रहे मरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़| उपखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी पर विगत डेढ़ वर्ष से रेडियोग्राफर नहीं होने से एक्सरे के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सीएचसी पर रेडियोग्राफर का रिक्त पद होने से मरीजों को एक्सरे के लिए चारभुजा के निजी अस्पताल या फिर राजसमंद जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा हैं। इससे क्षेत्र के गरीब जनता को मंहगे दाम पर एक्सरे कराने के साथ दुगना खर्च करना पड़ रहा हैं। बताया गया है कि कार्यरत रेडियोग्राफर हरीशकुमार का प्रमोशन होने के बाद से यहां पिछले डेढ़ वर्ष से पद खाली होने से एक्सरे मशीन व ईसीजी कक्ष के ताले लग रहे हैं। पिछले महिनों वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक लैब टेक्नीशियन को इसके लिए नियुक्त किया। लेकिन कुछ समय कार्य करने के बाद उसने भी कार्य करना बंद कर दिया।

पिछले डेढ़ वर्ष से रेडियोग्राफर नहीं होने से समस्या आ रही हैं। हमने बीच में लैब टेक्नीशन के तहत वैकल्पिक व्यवस्था कराई थी, लेकिन पिछले महीनों उसने भी कार्य करना बंद कर दिया हैं। इससे परेशानी हो रही है व रेडियोग्राफर के लिए उच्च अधिकारियों अवगत करा रखा हैं। पद भरने के बाद ही समस्या का समाधान हो पाएगा। - डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, ब्लॉक सीएमएचओ कुंभलगढ़

खबरें और भी हैं...