भाजपाइयों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
राजसमंद| भाजपा नगर मंडल राजसमंद नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, सभापति सुरेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल, अशोक रांका सहित भाजपा पदाधिकारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश दिया। नगर महामंत्री गिरिराज कुमावत ने बताया कि कांकरोली बस स्टैंड सब्जी मंडी के आस पास भाजपाइयों ने श्रमदान किया। इसके बाद स्वच्छता को लेकर बैठक में सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा हम भाजपा के कार्यकर्ता श्रमदान कर स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे है। साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए कार्यकर्ताओं के आए अच्छे सुझाव सभापति सुरेश पालीवाल को राजसमंद नगर परिषद में लागू करने के लिए कहा। सभापति सुरेश पालीवाल ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद ने स्वच्छता के लिए कई नए आयाम स्थापित किए है। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पालीवाल, नगर कार्यालय प्रमुख प्रमोद सेन, भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह चारण, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री जवाहरलाल जाट, पार्षद कुशलेंद्र दाधीच, श्यामसुंदर पालीवाल, कुलदीप पूर्बिया, मोहन कुमावत, राजेश पालीवाल, विजय बहादुर जैन, एडवोकेट कैलाश बोल्या, जयदयाल कुमावत, किशन भंडारी, पंकज सिंह देवडा, जगदीश कुमावत, देवेंद्र कुमावत अादि मौजूद थे।