पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोही में वृद्धाश्रम शुरू, 25 वृद्धजन पंजीकृत

मोही में वृद्धाश्रम शुरू, 25 वृद्धजन पंजीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोही | ग्राम पंचायत मोही के लक्ष्मीपुरा बस्ती में बुधवार आखा तीज के पर मीरा विद्या प्रचार संस्थान एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजसमंद की और से अनुदानित वृद्धाश्रम की शुरूआत की। संस्थान निदेशक प्रमोद भट्ट ने बताया कि पंडित सत्यनारायण खंडेलवाल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधिविधान से शुभारंभ हुआ। जिसमें सबसे पहले 25 वृद्धजनों को तिलक लगाकर तथा गुड़ खिलाकर प्रवेश कराया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, समाजसेवी ओम नंदवाना, रोशन टांक, भंवर सिंह भाटी, दिलीप कुमार पाराशर, पूरण पूर्बिया, नारायणलाल रेगर, सुरेश खंडेलवाल, वार्ड पंच रणजीत देवड़ा, सुभाष भट्ट, नितिन महात्मा, अनिल टेलर, माधु रेगर, शिव पूर्बिया आदि ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...