पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों से बदलते परिवेश में सामंजस्य बैठाने पर चर्चा की

शिक्षकों से बदलते परिवेश में सामंजस्य बैठाने पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जेके ग्राम स्थित लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल में अभिप्रेरणात्मक कार्यशाला हुई। कार्यशाला की शुरूआत प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक और प्रोफेसर राजीव रंजन दुबे और अखिलेश चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेेक ने कार्यशाला के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बदलते परिवेश में सामंजस्य बैठाने और नवाचारों को अपने शिक्षण का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। विभिन्न विद्यालयों से आए 70 शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यशाला का लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजीव रंजन दुबे और अखिलेश चंद्रा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यशाला के सफल संचालन में सह शैक्षणिक गतिविधि प्रभारी वनिता शर्मा, भुवनेश शर्मा, शिव सिंह सिसोदिया, मीतेश जोशी, रैनी पी जॉय, पूजा चारण आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...