कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
राजसमंद| जिला कांग्रेस एसी विभाग की बैठक संघन क्षेत्र के विकास समिति राजसमंद पर मंगलवार को विभाग संभागीय समन्वयक पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत,पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी,पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य और एसी विभाग जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़ की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार संविधान बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तहत एक शक्ति एप कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को जाग्रत करने का आह्वान किया गया। जिसमें शक्ति एप में पार्टी अध्यक्ष से सीधे संवाद के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रूपरेखा बताई गई। बैठक पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत ने बताया कि आने वाले समय में एसी विभाग का संभागीय सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण दिया जाएगा। पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशा कि नजर से देख रही है कि कांग्रेस पार्टी ही उनको राहत प्रदान कर सकती है। अत: मतभेद भूलाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। बैठक में पूर्व कांग्रेस सेवादल,पूर्व जिलाध्यक्ष हरिवल्लभ पालीवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खुम सिंह चूंडावत, एसी विभाग जिला महामंत्री हरिराम सालवी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, कान सिंह राव, एसी विभाग पूर्व जिलाध्यक्ष देवीलाल सालवी, लक्ष्मण लाल प्रजापत, पूर्व सदस्य प्रभूसिंह राठौड़, कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह भाटी आदि मौजूद थे।