पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट कार्य पर मिलेंगे पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्य पर मिलेंगे पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ संबंधी विशेष मुहिम 1 मई से शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई तक जारी रहेगी। नेहरू युवा केंद्र से संबंधित विभिन्न युवा मंडलों व युवाओं द्वारा कम से कम सौ घंटे के स्वच्छ भारत अभियान संबंधी श्रमदान किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों/युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को Rs.30 हजार, द्वितीय विजेता को Rs.20 हजार तथा तृतीय विजेता को 10 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह राज्य स्तर पर Rs.50 हजार, Rs. 30 हजार और Rs. 20 हजार का पुरस्कार तथा राष्ट्र स्तर पर Rs. 2 लाख, एक लाख रुपए और Rs. 50 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...