पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिकट निरीक्षक अब ट्रेनों में भी वीजा पासपोर्ट की करेंगे जांच

टिकट निरीक्षक अब ट्रेनों में भी वीजा पासपोर्ट की करेंगे जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे की ओर से संदिग्ध विदेशी यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अब ट्रेनों में टिकट निरीक्षक भी टिकट के अलावा विदेशी यात्रियों के वीजा और पासपोर्ट की जांच करेंगे। इसे देखते हुए रेलवे ने विदेशी यात्रियों के लिए यात्रा प्रावधानों में बदलाव किया है। वीजा और पासपोर्ट नहीं मिलने पर टिकट होने के बाद भी विदेशी यात्रियों को बिना टिकट माना जाएगा। विदेशी यात्री आरक्षण खुलने के लिए 365 दिन पहले भारतीय ट्रेनों में आरक्षण करा सकेंगे। आरक्षण ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके लिए रेलवे सॉफ्वेयर में बदलाव करेगा। इसके बाद विदेशी यात्रियों को ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। विदेशी यात्रियों को किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। विदेशी नागरिकों को टिकट बुक कराते समय पासपोर्ट नंबर, नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय नंबर लिखना अनिवार्य होगा। रेलवे बोर्ड की यात्री विपणन निदेशक ने क्रिस सॉफ्टवेयर में संशोधन की गाइड लाइन जारी की है।

खबरें और भी हैं...