राजसमंद . भारत केसरी का तीन दिवसीय दंगल की शुरुआत शनिवार देर शाम बालकृष्ण स्टेडियम स्थित अखाड़े में हुई। महाकुंभ का ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला जयपुर के पहलवान हरिकेश उर्फ खली और दिल्ली के हनुमान अखाड़ा के पहलवान अमित गुरु के बीच हुआ। पहला मुकाबला दस मिनट तक चला। मुकाबले में पहले आठ मिनट कांटे की टक्कर रही। लेकिन आठवें मिनट में हरिकेश ने अमित को उठाकर पछाड़ा और जीत हासिल कर ली। इसके बाद देर रात तक कुश्ती के मुकाबले चलते रहे। शहरवासी बड़ी संख्या में मुकाबला देखने पहुंचे। इससे पहले पहलवान मुरलीधर जाट ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पीसीसी सदस्य हरीसिंह राठौड़, जेके टायर कंपनी के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा, रमण शर्मा, विनोद सोनी, हर्ष नवलखा, घनश्याम बागोरा, दीपक गुर्जर, पहलवान शिवा जाट, शौकत पहलवान, भानु उस्ताद, धर्मेंद्र गुर्जर, शंकर सचदेव, रवींद्र सनाढ्य, अंतरराष्ट्रीय कोच अजीतमान, भीलवाड़ा के कोच रामनिवास, भगवत सिंह गुर्जर, पार्षद कुशलेंद्र सहित लोग थे।