पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद का आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी नहीं बनी कमेटियां

नगर परिषद का आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी नहीं बनी कमेटियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | चुनाव के बाद आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी अब तक नगर परिषद में कमेटियों का गठन नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए विपक्ष ने इसके लिए सत्ताधारी भाजपा पर मनमानी, जनहितों की अनदेखी और शहर विकास के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक, पार्षद रोहित पंचोली, नारायण सुथार, ब्रजेश पालीवाल, रवि गर्ग, भूरालाल कुमावत, हेमंत गुर्जर, हेमंत रजक, नंदकिशोर कुमावत, राजकुमारी पालीवाल, सीमा खत्री, सुनीता रजक और रेखा गायरी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जनवरी 2016 में नगर परिषद चुनाव होने के बाद अब आधा कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन अब तक परिषद की कमेटियां गठित नहीं की। जबकि नियमानुसार नया बोर्ड बनने के छह महीने में ही कमेटी गठित करनी चाहिए। इस बारे में विपक्ष शुरू से लगातार मांग कर रहा है और आयुक्त व जिला प्रशासन से लेकर यूडीएच मंत्री और मुख्यमंत्री तक को बताया है। लेकिन सत्ताधारी भाजपा के तानाशाहीपूर्ण रवैये से कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों के काम अटक रहे है। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि कमेटियां नहीं होने से अकेले सभापति अौर आयुक्त मनमाने ढंग से निर्णय कर लेते है। विपक्ष ने कमेटियां गठित करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...