पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभुसिंह खेतासर ने कहा कि कृषि और इससे संबंधित सभी क्षेत्रों के बहुआयामी विकास और किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रयासों में जुटी है। खेतासर सर्किट हाउस में किसान प्रतिनिधियों की संगोष्ठी में कहा कि किसानों की समस्याओं को राज्य स्तर पर सरकार एवं संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा कर समाधान किया जाएगा। पिछले सात वर्ष से लंबित कृषि कनेक्शन जल्द देकर किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर वर्मा, उप निदेशक कृषि विस्तार डॉ. रवींद्र वर्मा, संयंत्र प्रबंधक हरिमोहन शर्मा, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...