पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर में बालिकाओं और महिलाओं को बता रहे आत्मरक्षा के टिप्स

ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर में बालिकाओं और महिलाओं को बता रहे आत्मरक्षा के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड का हाथीनाड़ा स्थित मिडिल स्कूल प्रथम में चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर सीओ स्काउट सुरेंद्रसिंह पांडे ने बालिकाओं और महिलाओं को उनकी अपनी स्वयं की अभिरुचि अनुसार काम सीखा उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने की जानकारी दी। शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं के लिए आयु सीमी की कोई बाध्यता नहीं है तथा यह भी यह आवश्यक नही है कि वह केवल राजसमंद जिले की निवासी हो। भारत के किसी भी स्थान पर रहने वाली बालिका, महिला जो कि ग्रीष्मावकाश के समय में राजसमंद में अपने रिश्तेदारों के यहां पर प्रवास कर रही है प्रशिक्षण ले सकती हैं। शिविर में श्रम के प्रति निष्ठा और आत्म विश्वास जगाना, स्वावलंबी बनाना अोर खाली समय का सदुपयोग करना सिखाया जाता है। शिविर सुबह साढ़े 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...