पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुस्से को छोड़े इंसान, यह जीवन में कई तकलीफें लाता है : खंडेलवाल

गुस्से को छोड़े इंसान, यह जीवन में कई तकलीफें लाता है : खंडेलवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जल चक्की स्थित चौमुखा महादेव मंदिर में अधिक मास के तहत चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को पंडित जगदीशचंद्र खंडेलवाल ने कथा वाचन करते हुए कहा कि सांसारिक सुख का त्याग कर ही भक्ति प्राप्त की जा सकती हैं। हम इस सुख को एक बार में नहीं छोड़ सकते। हमें धीरे-धीरे छोड़ कर भक्तिमय गंगा में विलीन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान प्राप्ति का उद्देश्य लेकर कथा श्रवण करनी चाहिए। हमें अपने जीवन में क्रोध को त्याग देना चाहिए। क्रोध करने से अनेक तकलीफ जीवन में आती हैं। मन में श्रीनाथजी की छवि को बैठा कर भगवान का ध्यान करना चाहिए। रात्रि को भगवान को याद करके शयन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...