राजसमंद | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेलमगरा के अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुरज आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक झूठ होकर कमर कस ले। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जाग्रत करने का काम करें। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मण अहीर, सोहनलाल, मांगीलाल गाडरी, सीताराम अहीर, मीठूद्दीन रंगरेज, लहरीलाल सुथार, प्रहलाद स्वर्णकार, अजीज मोहम्मद, श्यामू देवी शर्मा आदि कार्यकर्ता थे।