पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद. भारतीय किसान संघ ज्ञापन देेने जाते हुए।

राजसमंद | भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष बालकिशन कुमावत और प्रांत जैविक प्रमुख मोतीसिंह के आतिथ्य में सांकेतिक धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर किसानोंं को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री भरत पालीवाल ने बताया कि लम्बे समय से फसल का लागत मूल्य नहीं मिलने से प्राकृतिक आपदाओं, रोग और किट से फसलों के खत्म होने पर फसल बीमा के सही क्रियान्वयन के अभाव में जोखिम कवर उपलब्ध नहीं होने से किसान आर्थिक रूप से परेशान है और किसानो की ऋण मुक्ति का स्थाई समाधान के लिए संघ ने समय- समय पर आंदोलन ज्ञापन और वार्ता से सरकार को अवगत कराया। आंदोलन के अगले क्रम में 22 से 25 मई तक प्रत्येक तहसील और उपतहसील केंद्र पर धरने और ज्ञापन का कार्यक्रम रहेगा। धरने में जिला मंत्री मीठूसिंह चौहान, जिला सहमंत्री रामेश्वर गुर्जर, लक्ष्मणसिंह, कुंदनसिंह, सोहन कुमावत, जिला उपाध्यक्ष उदयलाल, डालचंद गायरी, मीठालाल माली सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...