राजसमंद | जिला तैलिक साहू समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को तैलिक साहू समाज पंचायत कांकरोली की धोइंदा स्थित कृषि वाटिका प्रदेशाध्यक्ष शौकीनचंद राठौड़ की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली और महामंत्री रजनीकांत मेहराणिया के आतिथ्य में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। 2 जून को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली ने कहा कि समाज का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर मेहराणिया, श्यामसुन्दर मंगरोला, प्रदेश के महामंत्री जगदीश प्रसाद साहू, कैलाश इंदौरा, देवेंद्र वलिण्डिया, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल पचलोड़िया सहित समाजजन थे।