राजसमंद | अब ट्रेनों में ईको-फ्रेंडली यानी पर्यावरण-हितैषी थालियों में यात्रियों को खाना परोसा जाएगा। पूरी तरह बायोग्रेडेबल और एक बार इस्तेमाल की जा सकने वाली ये थालियां गन्ने के वेस्ट मटेरियल से बनाई जाएंगी। एक जून से इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी समेत राजधानी व दुरंतो जैसी ट्रेनों से होगी। बाद में इसे अन्य स्टेशनों पर लागू कर दिया जाएगा।