पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिरुचि केंद्र पर वेस्ट पेपर से आर्ट एंड क्राफ्ट बनाना सीख रही हंै बेटियां

अभिरुचि केंद्र पर वेस्ट पेपर से आर्ट एंड क्राफ्ट बनाना सीख रही हंै बेटियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड मिडिल प्रथम स्कूल हाथीनाड़ा कांकरोली में हो रहे स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन अभिरुचि केंद्र में बेटियां वेस्ट पेपर से आर्ट एंड क्राफ्ट कार्य सीख रही हैं। सीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में डांस और ब्यूटीशियन विषय के प्रति छात्राओं और महिलाओं को विशेष उत्साह है, तो वहीं कामकाजी महिलाओं में सिलाई और मेहंदी विषय के प्रति विशेष लगाव नजर आ रहा हैं। शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रशिक्षक संगीता कुमावत ने आज मेकरम डोरी के कोंब और पेपर होल्डिंग बनाना बताया वहीं ब्यूटीशियन की प्रशिक्षक संगीता मेघवाल ने फेसपैक बनाना तथा फैसपेक लगाने की बारीकियों की जानकारी दी। मंगलवार को विश्व जैव विविधता दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता होगी।

खबरें और भी हैं...