पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में लावारिस गायों को काइन हाउस में भिजवाने के दिए निर्देश

बैठक में लावारिस गायों को काइन हाउस में भिजवाने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | जिलास्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम बृजमोहन बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्लास्टिक की थैलियों पर रोक के लिए नगर परिषद अभियान चला कार्रवाई करने और लावारिश पशुओं को पकड़े जाने का भी अभियान चला गायों को काइन हाउस में भिजवाने के निर्देश दिए। गायों के लिए चारे पानी का इंतजाम भी किया। बैठक में नगर परिषद के तहत आने वाली चारागाह भूमि से अवगत कराए। राजस्व न्याय आपके द्वार शिविरों में टीम लगा जानकारी देने को कहा। पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने को कहा। आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। घायल श्वानों को इलाज के लिए ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नगर परिषद अथवा एनजीओ से करने के निर्देश दिए। चारा बेचने वालों के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे उनके लिए निर्धारित स्थानों पर ही चारा बेचने की व्यवस्था और स्थान देखे। बैठक में नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, पुलिस, शिक्षा, स्वयं सेवी संस्थानों के प्रतिनिधि और समिति के सदस्य थे।

खबरें और भी हैं...