पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविरों में पहले ही दिन देरी से पहुंचे शिक्षक, एक घंटे का लंच दो घंटे तक चला, कूलरों में पानी नहीं होने से हुई परेशानी

शिविरों में पहले ही दिन देरी से पहुंचे शिक्षक, एक घंटे का लंच दो घंटे तक चला, कूलरों में पानी नहीं होने से हुई परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण के पहले दिन के कई अनियमितताएं सामने आई। शिविर में सुबह छह बजे से गतिविधियां शुरू होनी चाहिए। लेकिन नौ बजे से गतिविधियां शुरू हो पाई। प्रशिक्षण स्थल पर कूलर लगे थे। लेकिन उन में पानी नहीं होने से गर्म हवाएं दे रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान एक घंटे के लंच ब्रेक दो से ढाई घंटे तक हो गया। लंच के बाद भी कई शिक्षक छात्रावास के कमरों में आराम करते रहे। राजसमंद ब्लॉक का शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल कांकरोली में शुरू हुआ। जहां यह शिविर में गतिविधियां सुबह छह बजे से शुरू होनी चाहिए थी। वहीं इस शिविर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर में राजसमंद ब्लॉक के 154 शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें से 76 अध्यापक व 78 अध्यापिकाओं मौजूद थी। सभी शिक्षकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। प्रार्थना व सीधे सत्र शुरू हो गया। दोपहर में शिक्षकों के एक घंटे का लंच ब्रेक के बाद भी कई शिक्षक सीधे प्रशिक्षण केंद्र पर नहीं पहुंचकर छात्रावास में बने अस्थाई निवास स्थल पर चले गए।

लंच के बाद सुस्ताते दिखे शिक्षक, कूलर में खुद ने भरा पानी

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रशिक्षण केंद्र के कक्षा कक्षों में कूलर तो लगे थे। लेकिन पानी नहीं होने से उनमें गर्म हवाएं दे रहे थे। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने कहा कि तेज गर्मी में कूलर ठंडी हवाओं के बजाए गर्म हवाएं दे रहा था। जिससे कक्षा कक्ष में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में भास्कर टीम के फोटो लेने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पानी से भरा गया। वहीं महिला शिक्षकों आवास व्यवस्था बालिका छात्रावास में कर रखी थी। लेकिन वहां पर भी पीने के पानी व लेट बाथ में भी पानी नहीं आ रहा था।

लंच के बाद आराम में : प्रशिक्षण में आए शिक्षकों के भोजन व आवास की व्यवस्था बालिका छात्रावास में कर रखी है। जहां दोपहर पौने एक बजे लंच हुआ। करीब एक घंटे के भोजन अवकाश के बाद भी शिक्षक आराम से कक्षा कक्ष में पहुंचे। वहीं कुछ शिक्षक सीधे छात्रावास के कमरे में आराम करने के लिए चले गए।

शिविर का यह टाइम टेबल : प्रशिक्षण शिविर का समय सुबह 6 से 6:30 बजे तक योग, आसन, 6:30 से 7:30 बजे तक बायो मैट्रिक उपस्थिति, 7:30 से 8:30 बजे तक चाय व अल्पाहार, 9 से 9:30 बजे तक प्रार्थना सत्र, 9:30 से 11 बजे तक प्रथम सत्र, 11 से 11:15 बजे तक चाय, 11:15 से 12:45 बजे तक द्वितीय सत्र, भोजन 12:45 से 1:45 बजे तक, तृतीय सत्र 1:45 से 3:15 तक, चाय 3:15 से 3:30 बजे तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...