शहर में भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन स्थित जेके सर्किल के पास रविवार रात को दो नकाबपोश बदमाशों ने कलश इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के इलेक्ट्रिक व हार्डवेयर सामान सहित 35 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों बदमाश इतने शातिर थे कि दुकान के मुख्यद्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को शटर के साथ ही तोड़ दिया ताकि सामान ले जाने में कोई मुश्किल नहीं हो और ना ही वाहन नंबर उसमें दिख सके। रविवार सुबह अखबार बांटने वालों ने दुकान मालिक को चोरी की सूचना दी। इसके बाद कांकरोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
पुलिस ने बताया कि जेके सर्कल के पास कलश इलेक्ट्रिक एंड हार्डवेयर के मालिक एमडी निवासी अर्जुन कुमावत की दुकान पर रविवार रात दो बजे से लेकर सवा तीन बजे के बीच दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ ऊपर कर दुकान में घुसे और 40 हजार रुपए की कीमती 14 पानी की मोंटरे, दो लाख रुपए का कॉपर वायर, 50 हजार के पानी के वॉल, 2 लाख रुपए के इलेक्ट्रिक सामान सहित हार्डवेयर के सामान व 35 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। चोरी हुआ माल की करीब 7 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। बदमाश रात 2 बजकर 3 मिनट पर आए और दुकान के बाहर पड़े वल्ली व लड़की की बनी पायड़ से दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। उसके बाद शटर तोड़ अंदर घुसे और सामान चुराकर ले गए।
रात दो बजे दुकान में घुसे बदमाश, सीसीटीवी में आई तस्वीरें, पर चेहरे साफ नहीं दिख रहे, सुबह पता चला
नकाबपोश बदमाशों ने रात्रि 2 बजकर तीन मिनिट पर वारदात करने अंदर घुसे उसके बाद रात 3 बजकर 20 मिनिट पर वापस बाहर निकले। इस दौरान एक बदमाश ने दुकान में रखे कैम्पर से पानी पिया जिस पर समय चेहरा कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर कांकरोली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
राजसमंद . चोरों ने कैंपर में से पानी पीया। मोबाइल की रोशनी से सामान चुराया।
राजसमंद . जेके सर्कल स्थित कलश इलेक्ट्रीक एंड हार्डवेयर की दुकान पर चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में से इलेक्ट्रीक सामग्री चोरी कर लिया। इस दौरान चाेरों ने दुकान में पूरा सामान बिखेरा दिया। इस दरम्यान चाेरों पूरी दुकान की तलाशी ली और लाखों का सामान लेकर पार हो गए।
दुकान में रखी देसी घी की केतली भी ले गए
अर्जुन कुमावत ने बताया कि रिश्तेदारों के यहां घी भेजने के लिए दुकान में रखा था। लेकिन रिश्तेदार नहीं आने से दुकान में ही पड़ा लेकिन बदमाश चोरी की वारदात के समय घी की केतली भी ले गए।
मुख्यद्वार का सीसीटीवी कैमरा तोड़ घुसे बदमाश
नकाबपोश दोनों बदमाश शातिर लग रहे हैं। दोनों बदमाशों ने सबसे पहले मख्यद्वार पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा ताकि सामान भरते समय वाहन का नंबर या पहचान नहीं हो सके। उसके बाद शटर तोड़ अंदर घुसे और सामान समेट कर वाहन में लादकर ले गए।
इलेक्ट्रिक सामान के कवर छोड़ गए
बदमाशों ने चोरी किया सामान के पैकिंग बाक्स को दुकान के पीछे ही छोड़ कर चले गए। इससे यह जानकारी आती है कि दोनों बदमाशों के साथ और भी बदमाश थे। जिन्होंने सामान का पैकिंग बॉक्स से बाहर निकाला।