पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेके उद्यान में अव्यवस्थाओं का आलम, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

जेके उद्यान में अव्यवस्थाओं का आलम, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | जेके उद्यान की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को कलेक्टर आनंदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कलेक्ट्रेट के समीप जेके गार्डन सार्वजनिक उद्यान स्थित है, जो कलेक्ट्रेट परिसर से सटा हुआ है। इसका निर्माण व विकास जनहित में उपयोग के लिए किया गया है, ताकि आमजन यहां आकर सुकून के कुछ पल बिता सके। कलेक्ट्रेट पास और खुले क्षेत्र में अच्छी जगह पर होने की वजह से इस उद्यान का महत्व काफी अधिक है, लेकिन उचित रखरखाव नहीं होने के कारण वर्तमान में इस उद्यान की स्थिति बदहाल बनी हुई है। उद्यान का नाम जेके गार्डन है तथा इसके अनुरूप इसका रख-रखाव भी जेके टायर कंपनी की ओर से किया जाना है, लेकिन उद्यान बदहाल है। उद्यान को ठीक कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...