राजसमंद | राजनगर थाना क्षेत्र बुधवार शाम सापोल में ब्रेकर पर ट्रैक्टर से नीचे गिरने से एक श्रमिक घायल हो गया। घायलावस्था में आरके अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार करते समय मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सापोल निवासी मनोहर पुत्र डालू भील ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते समय सापोल के पास ब्रेकर आने से नीचे गिरने से मौत हो गई।