राजसमंद| राष्ट्रीय लोक अदालत 14 जुलाई को जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में होगी। इसकी तैयारी बैठक की। बैठक में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने कहा कि जिले के सभी न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण चिन्हित कर नोटिस जारी करें और 14 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारित करावें। राजीनामा योग्य चिन्हित प्रकरणों की सूचना, पेंडिंग प्रकरणों की सूचना और निस्तारित प्रकरणों की सूचना नियत तिथि को प्राधिकरण को भिजवाने के निर्देश दिए। अदालत में मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के न्यायाधीश को निर्देश दिए कि वे बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करे, इससे अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। ग्राम न्यायालय, रेलमगरा, बार एसोसिएशन सहित संबंधित न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण के लिए सभी न्यायालयों के लिए लोक अदालत बेंच का गठन करने के निर्देश दिए।