पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक चुनाव मामले में पीएम और भाजपा अध्यक्ष का पुतला फूंका

कर्नाटक चुनाव मामले में पीएम और भाजपा अध्यक्ष का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार शाम राजनगर फव्वारा चौक पर जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर और पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। इससे पहले कलेक्ट्री परिसर पहुंच नारेबाजी कर विरोध किया। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी और समर्थित दल ने पूर्ण बहुमत होने के दावे के बाद भी राज्यपाल ने बीजेपी को बहुमत और मुख्यमंत्री बनाने का न्यौता दे दिया। बीजेपी राजनीतिक दबाव बना गलत राजनीति कर रही हैं। पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि अब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, सुंदर कुमावत, प्रकाश चौधरी आदि थे।

खबरें और भी हैं...