भारत केसरी कुश्ती दंगल आज से, मिट्टी के अखाड़े में होगी कुश्ती
राजसमंद | केसरीनंदन सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय स्तर की भारत केसरी कुश्ती दंगल शनिवार को बालकृष्ण स्टेडियम में बनाए गए मिट्टी के अखाड़े में होगी। दंगल के महाकुंभ में देश के जानेमाने पहलवान जोर आजमाईश करेंगे। कुश्ती पहलवान शिवा जाट ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे बालकृष्ण स्टेडियम में पहलवानों का वजन लिया जाएगा। उद्घाटन कुश्ती शाम पांच बजे शुरू होगी, जो रात 9 बजे तक चलेगी। दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कुश्ती दंगल में पुरुष और महिलाओं को बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की है ।