पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की झांकी सजाई, इंद्रियों को वश में रखने की सीख दी

भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी सजाई, इंद्रियों को वश में रखने की सीख दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद . नंदवानावास में भागवत कथा के दौरान रासलीलाओं का चित्रण किया (बाएं) मौजूद श्रद्धालु।

राजसमंद | आचार्य पं. संजय कृष्ण उपाध्याय (मथुरा) ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने काम समस्त प्रकार की कामनाओं (इच्छाओं) पर विजय प्राप्त करने के पवित्र भाव को लेकर ब्रजमंडल में महारास जैसी महान लीला रचाई। महारास में कृष्ण का गोपियों से मिलन लौकिक नहीं अलौकिक है। राजनगर स्थित नंदवानावास में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में शुक्रवार को महारास लीला प्रसंग पर आचार्य ने यह बात कही। श्री छोगाला छैल नंदवाना महिला सत्संग समिति राजनगर के ओर से हो रहे कार्यक्रम के छठे दिन उन्होंने कथा के आखरी पड़ाव में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। गोपी का अर्थ समझाते हुए कहा कि जो प्रत्येक स्थिति में अपनी इंद्रियों से कृष्ण रस का पान करे, वही गोपी है। गोपी का अर्थ मात्र स्त्री से नहीं है, इसका तात्पर्य पवित्र हृदय की अपने आराध्य के प्रति अटूट अनुरक्ति से है। आचार्य ने शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी वेला में यमुना तट पर कदंब वृक्ष पर बैठ श्रीकृष्ण की ओर से मुरली की धुन छेड़ने और तभी समूचे ब्रजमंडल से गोपियों का अपनी सुधबुध खोकर कृष्ण मिलन के लिए दौड़े चले आने के प्रसंग का जीवंत चित्रण किया। इस बीच आचार्य ने तेरी मुरली की सुनके पुकार रसिया, मैं तो नाचूंगी बीच बाजार रसिया...भक्ति संगीत के सुर छेड़े तो पांडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। इसी क्रम में राधा संग कृष्ण के रास रचाने पर आधारित भजन गोकुल में देखो वृंदावन में देखो मुरली बाजे रे, श्याम संग राधा नाचे रे...भी पेश किया। प्रसंग पर उन्होंने भावपूर्ण शैली में गोपी गीत का गायन किया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति कामना रहित होकर अपना चित्त प्रभु चरणों में अर्पित कर दे तो उन गोपियों की भांति उस भक्त से भी प्रभु कृपा वृष्टि कर देते है।

ये थे अतिथि : पूर्व नगर परिषद सभापति आशा पालीवाल, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, सचिव कुलदीप शर्मा, नगर उपाध्यक्ष हुक्मीचंद जोशी, समीर सुराणा आदि कथा महोत्सव में पहुंचे। शाम को पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी और एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने भी भागीदारी की। नंदवाना समाज की ओर से उपरणा ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...