राजसमंद | पुष्टि संप्रदाय की तृतीय पीठ प्रभु श्रीद्वारकाधीश मंदिर में शुक्रवार को ठाकुरजी को राजभोग में सोने के बंगले में विराजित किया। इससे पहले शृंगार में तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी ब्रजेश कुमार महाराज ने प्रभु के श्री मस्तक पर गुलाबी बाती वाली पाग इस पर रुपेरी लुम को तुला गुलाबी बड़ा पिछोड़ा वैसा अंतरवास का पटका माणक और पन्ना के आभरण मेघश्याम ठाडे वस्त्र प्रभु को धराए। इसके बाद राजभोग में सोने के बंगले में प्रभु को विराजित किया। इन दर्शनों को करने के लिए सैकड़ों की तादाद में स्थानीय और बाहरी श्रद्धालु पहुंचे। जहां गोस्वामी संजीव बावा ने प्रभु की आरती उतारी। वहीं शयन के दर्शनों में प्रभुश्री को गणगौर की सवारी में विराजित किया।
राजभोग में बंगले में विराजेंगे : द्वारकाधीश मंदिर में में शनिवार को ठाकुरजी राजभोग में बंगले विराजेंगे। वहीं शाम को साढ़े सात बजे शयन दर्शन में ठाकुरजी को षट ऋतु का मनोरथ धराया जाएगा। षट ऋतु मनोरथ में ठाकुरजी छह ऋतुओं का शृंगार एक साथ धराया जाएगा।