पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदोन्नत व्याख्याताओं के काउंसलिंग से पहले किए जाएंगे स्थानांतरण

पदोन्नत व्याख्याताओं के काउंसलिंग से पहले किए जाएंगे स्थानांतरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल-एचएम के बाद अब लेक्चरर के तबादलों की तैयारियां शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय से टीम जयपुर के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए है। वहीं प्रिंसिपल-एचएम की तबादला सूचियां तैयार करने के लिए संबंधित अनुभाग की टीम पहले से ही जयपुर कैम्प में उपस्थित है। तबादलों के लिए संबंधित कार्मिकों को जयपुर बुलाने से कयास लगाए जा रहे है कि व्याख्याताओं की तबादला सूचियां तैयार होने के बाद ही पदोन्नत व्याख्याताओं को पोस्टिंग दी जाएगी। संबंधित अनुभाग के अधिकारी और कार्मिकों को जयपुर कैम्प में बुलाने से संभावनाएं जताई जा रही है कि पहले लेक्चरर के स्थानांतरण होंगे उसके बाद ही पदोन्नत व्याख्याताओं को पोस्टिंग मिलेगी।

खबरें और भी हैं...