पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवास : प्रमुख शासन सचिव ने देखा, कहां बनेगा बांध

देवास : प्रमुख शासन सचिव ने देखा, कहां बनेगा बांध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास प्रोजेक्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए जल संसाधन विभाग से मिले 696.37 करोड़ के एस्टीमेट पर जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है। जलदाय एवं भूजल विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्रा ने बीती शाम गोगुंदा में नाथियाथल गांव के पास प्रस्तावित बांध स्थल का मौका देखा। मिश्रा ने प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले दोनों बांध, इन्हें जाेड़ने के लिए बनने वाली लिंक टनल, डूब क्षेत्र, कैचमेंट एरिया की स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। देवास प्रोजेक्ट-2 को लेकर भी सवाल किए। प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल दो बांध आैर टनल बनाना प्रस्तावित है। काम होने के बाद यह तय होगा कि देवास 3-4 का पानी राजसमंद ले जाया जाएगा या आकोदड़ा बांध की 11.5 लंबी टनल से उदयपुर की झीलों में आएगा। इस दौरान जलदाय विभाग के एडीशनल चीफ इंजीनियर सोहनलाल सालवी, एसई आनंद प्रकाश मीणा, जल संसाधन विभाग के कार्यवाहक एडीशनल चीफ इंजीनियर राजेश टेपण और एक्सईएन हेमंत पनड़िया मौजूद थे।

दौरे के बाद उम्मीद, जल्द तैयार हो जाएगा बांध

यह प्रोजेक्ट पेयजल से जुड़ा होने से जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव शिखर अग्रवाल ने पिछले दिनों 696.37 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। अब जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव मिश्रा के दौरे से प्रोजेक्ट की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीदें बंधी हैं। तीसरे चरण मेंं नाथियाथल के पास वाकल की सहायक नदी पर 703 एमसीएफटी भराव क्षमता और चौथे चरण के तहत अंबावा गांव के पास वाकल नदी पर 390 एमसीएफटी भराव क्षमता का बांध बनेगा। दोनों को 4.3 किमी लंबी टनल बनाकर जाेड़ा जाएगा।

उदयपुर. बांध के लिए प्रस्तावित स्थल को देखते विभाग के प्रमुख शासन सचिव।

खबरें और भी हैं...