विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान
राजसमंद | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कारागृह में महिला बंदीजनों और उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए गुरुवार से लगातार 10 दिन तक विशेष अभियान चलाने के लिए प्राधिकरण के सभागार में बुधवार को कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी ने टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर महिला बंदियों को अन्य बंदियों की अपेक्षा अधिक सुरक्षा एवं सहायता की आवश्यकता होती हैं। नाल्सा की और से जारी दस दिन के कार्यक्रम के तहत गठित टीमें कारागृह में महिला बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे।