पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजी श्रीवास्तव ने देखा डेमो

आईजी श्रीवास्तव ने देखा डेमो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | पुलिस के उदयपुर रेंज आईजी आनन्द श्रीवास्तव बुधवार को जिले के वार्षिक निरीक्षण पर रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन में जिला पुलिस की चुस्ती के साथ अपराधियों व पत्थरबाजों से निबटने की क्षमता, नाकाबंदी, वीआईपी सुरक्षा घेरे का डेमो, परेड सहित एसपी ऑफिस का निरीक्षण कर सभी थानाधिकारियों की क्राइम बैठक लेकर अपराध पर समीक्षा की गई।

आईजी श्रीवास्तव का पुलिस लाइन में एसपी मनोजकुमार व एएसपी मनीष त्रिपाठी ने स्वागत किया। पुलिस के जवानों से लेकर वाहनों तक की परेड हुई। मंच पर पहुंचते ही तीन प्लाटून से बनी परेड के कमांडर एसपी मनोज कुमार ने सलामी दी। आईजी ने परेड का निरीक्षण किया। थानाधिकारी बंशीलाल के नेतृत्व में बलवा नियंत्रण व सुरेंद्र सोलंकी ने नाकाबंदी का डेमो दिया। आईजी ने पुलिस लाइन में एमटी शाखा, मैस, बैरक, जिला व लाइन स्टोर, सहायक केंटीन, एसपी ऑफिस, कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में ही अधिकारियों व सिपाहियों की संपर्क सभा में आईजी ने पुलिसकर्मियों से कंप्यूटर और मोबाइल को लेकर अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याएं सुनकर समाधान का भी आश्वासन दिया। आवास कम होने से जवानों को लाइन में आवास बढ़ाने की मांग की गई। इसके साथ ही जवानों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...