पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 हजार स्क्वायर फीट के पांडाल में 6 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, तैयारियों में जुटा पालीवाल समाज

45 हजार स्क्वायर फीट के पांडाल में 6 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, तैयारियों में जुटा पालीवाल समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमनोर| पालीवाल समाज का 18 और 19 मई को खमनोर में होने जा रहे महासम्मेलन में छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ब्रह्मपुरी स्थित चारभुजानाथ मंदिर के पास वाटिका में करीब 45 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में विशाल पांडाल तैयार हो रहा है। वातानुकूलित टैंट में तीन हजार स्क्वायर फीट में मंच बनेगा, जहां भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि आठ सौ स्क्वायर फीट के विशेष सुसज्जित स्थान पर बड़ा भाणुजा से पधार रहे भगवान लक्ष्मीनारायण और खमनोर के चारभुजानाथ साथ विराजेंगे। चारभुजानाथ मंदिर, पांडाल और आसपास के पेड़ों पर भी रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटें लगाकर शानदार डेकोरेशन किया गया है। बड़ा भाणुजा से ठाकुरजी के खमनोर पधारने पर बिजली निगम के पास वाटिका में चारभुजानाथ से ऐतिहासिक मिलन होगा। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा के रूप में दोनों ठाकुरजी को चांदी की पालकियों में बिराजित करा नगर विहार कराया जाएगा। शोभायात्रा में 24 व 44 श्रेणी पालीवाल समाज, ब्राह्मण समाज की अन्य श्रेणियों सहित कई समाजों को मिलाकर करीब तीन से चार हजार लोग शामिल होंगे। दोनों ठाकुरजी को छप्पन भोग धराया जाएगा। संध्या काल महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसादी होगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के कार्यकर्ता पिछले एक माह से राजसमंद, उदयपुर जिले के गांव, ढाणी, मजरों, शहरों के अलावा मुंबई, पूना, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर महानगरों में प्रवासी समाज बंधुओं को पीले चावल और पत्रिका देकर न्यौता दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...