राजपूत चेतना मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को
राजसमंद | मेवाड़ राजपूत महासभा के तहत राजपूत चेतना मंच राजसमंद समाज का दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर राजपूत चेतना मंच अध्यक्ष पंकज सिंह कपड़ेचा की अध्यक्षता में बैठक एक पनिया बावजी कुंठवा में हुई। इसमें सहमति से 20 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह रखने का निर्णय लिया। बैठक में उपाध्यक्ष बाबूसिंह खरवड़, शंभुसिंह, अमरसिंह, शिवसिंह, महासचिव लालसिंह, कोषाध्यक्ष अभयसिंह, सचिव बालूसिंह, सांस्कृतिक सचिव शंभुसिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।