पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये सब डेमो है : आईजी के सामने पुलिसकर्मियों ने जाप्ते पर पत्थर फेंके, बचाव में छोड़े आंसू गैस के गोले, बरसाई लाठियां

ये सब डेमो है : आईजी के सामने पुलिसकर्मियों ने जाप्ते पर पत्थर फेंके, बचाव में छोड़े आंसू गैस के गोले, बरसाई लाठियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद. उदयपुर आईजी आनंद श्रीवास्तव के सामने बुधवार को बलवाई बने पुलिसकर्मियों ने दूसरी ओर मौजूद जाप्ते पर पत्थर फेंके। इन पत्थरबाज पुलिस दल को दूसरे दल ने आंसू गैस के गोले और लाठियां बरसाने के साथ ही वज्र का प्रयोग कर नियंत्रित किया। बलवाईयों पर नियंत्रण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में किए गए इस प्रदर्शन से आईजी संतुष्ट हुए। पुलिस के सामने लग्जरी वाहनों से नाकाबंदी तोड़ भागने वाले अपराधियों के वाहन को रोकने के लिए पुलिस को हाइटेक कर वाहन को रोकने का डेमो दिखाया। स्टॉप स्टीक से बदमाशों के वाहनों को रोकने का डेमो किया।

खबरें और भी हैं...