राजसमंद | नरेगा कार्मिकों के साथ मंत्रालयिक कर्मचारियों का संगठन भी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा। इधर, राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के आह्वान पर सोमवार से पूरे राज्य में ग्रामीण विकास सेवा से चयनित विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी भी 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।