कुंभलगढ़ : घर से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
कुंभलगढ़ | घर से बिना बताए युवक के लापता होने की गुमशुदगी केलवाड़ा पुलिस ने दर्ज की है। जड़फा गांव निवासी हरिसिंह पुत्र दौलत सिंह शनिवार से बिना बताएं अपना फोन घर पर हो छोड़ कर लापता हो गया। दिन भर आसपास के क्षेत्र में ढूंढने पर भी नहीं मिलने पर भाई भवानी सिंह झाला ने केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। जहां जांच अधिकारी उदयपुर, राजसमंद सहित आसपास के क्षेत्र में ढूंढने की कवायद शुरू कर दी है।