राजसमंद। गृहमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन बांटते हुए।
राजसमंद/देलवाड़ा | गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को देलवाड़ा में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत 116 महिलाओं और देलवाड़ा के 106 और बिलौता कालीवास के 10 पात्र परिवारों को कटारिया से कनेक्शन बांटे। गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कमजोर और निर्धन वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है, हमारा ध्येय इनका सशक्तिकरण करना हैं। उज्ज्वला गैस योजना से लाखों महिलाओं को उसका लाभ मिला है और अब लकड़ी के चूल्हे जलाने से मुक्ति मिल रही है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चलाई है, जिनसे लोग लाभांवित हो रहे है, जिनमें स्वच्छ भारत, बेटियों महिलाओं के लिये शौचालय निर्माण, जन धन योजना, गांव शहरों में गौरव पथ निर्माण, भामाशाह योजना आदि योजनाओं के माध्यम से हमने निर्धन वर्ग को मजबूत बनाने का प्रयास किया हैं। कस्बेवासियों ने उपसरपंच छोटू लाल यादव के नेतृत्व में कटारिया को रोडवेज की समस्या पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष सोहन सिंह डूलावत, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बारहठ, नगर अध्यक्ष बलवीर आचार्य, मुकेश कटारिया, पूर्व सरपंच गणेश चौहान, अनिल लोढ़ा, कैसोली सरपंच मांगीलाल सुथार, रामकृष्ण, गणेश पालीवाल आदि मौजूद थे।
देलवाड़ा। कनेक्शन वितरीत करते गृहमंत्री कटारिया।